Monday, October 5, 2026
Home Crime अमृतसर में वारदात: व्यक्ति के हाथ में फटा बम, उड़े हाथ-पैर

अमृतसर में वारदात: व्यक्ति के हाथ में फटा बम, उड़े हाथ-पैर

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। अमृतसर के मजीठा रोड बाईपास पर सुबह करीब 9:30 बजे धमाका होने का समाचार प्रकाश में आया है। इस धमाके में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। धमाके में जख्मी हुए व्यक्ति के हाथ-पांव उखड़ गए और वह सड़क के किनारे जा गिरा। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही जख्मी व्यक्ति को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस धमाके में जख्मी हुआ व्यक्ति इलाके में बम प्लांट कर रहा था, इसी दौरान उसी से अचानक बम फट गया और धमाका हो गया। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Advertisements

मजीठा रोड बाईपास के आसपास के लोगों का कहना है कि सुबह लोग अपने-अपने काम पर जा रहे थे कि अचानक डीसेंट एवेन्यू के बाहर जबरदस्त धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाका होते ही लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हुआ पड़ा था और उसके हाथ उखड़ गए थे। वह दर्द से चिल्ला रहा था। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया। थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी व्यक्ति को अस्पताल लेकर गई। फिलहाल जख्मी व्यक्ति की हालत  काफी गंभीर बनी हुई है। पुलिस की ओर से धमाके के पीछे किसी भी आतंकी साजिश या अन्य किसी भी बड़ी वारदात होने की बात से इंकार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here