Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur सहायक प्रशिक्षण केंद्र, सीमा सुरक्षा बल खड़का कैंप में महिला नवआरक्षकों की...

सहायक प्रशिक्षण केंद्र, सीमा सुरक्षा बल खड़का कैंप में महिला नवआरक्षकों की पासिंग आऊट परेड व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, खड़का कैंप होशियारपुर में महिला नवआरक्षकों (बैच सं० 64) की पासिंग आऊट परेड और शपथ समारोह आयोजित की गई। जिसमें 40 महिला नवआरक्षक पास आऊट होकर देश सेवा में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिन्धु कुमार, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल, खडका कैम्प परेड में रतनेश कुमार, कमांडेन्ट (प्रशिक्षण), सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, खड़का एवं अधिकारीयों द्वारा स्वागत किया गया। परेड के द्वारा मुख्य अतिथि को जनरल सैल्युट से सम्मानित किया गया और महिला नवआरक्षकों ने राष्ट्रीय ध्वज की छत्रछाया में संविधान और देश के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

Advertisements

परेड को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सिन्धु कुमार, महानिरीक्षक ने प्रशिक्षण के सफल समापन पर नवआरक्षकों को बधाई दी और समर्पन और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। परेड के दौरान उनके आत्मविश्वास, कौशल और समन्वय के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की जो परेड की पहचान है। उन्होंने बीएसएफ को कैरियर विकल्प के रूप में चुनने के लिए नवआरक्षकों की सराहना की और नवआरक्षकों को साहस और उत्साह के साथ देश की सेवा करने और राष्ट्र के आह्वान पर सेना एवं बल में शामिल होने के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया। सिन्धु कुमार, महानिरीक्षक ने नवआरक्षकों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत व सशक्त प्रहरी के रूप में ढालने के लिए रतनेश कुमार, कमांडेन्ट (प्रशिक्षण) एवं प्रशिक्षण टीम के परिश्रम व प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि ने नवआरक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here