Friday, October 9, 2026
Home International BLA के बम हमले में बलोच नेता हसनी की मौत, चलाता था...

BLA के बम हमले में बलोच नेता हसनी की मौत, चलाता था टॉर्चर कैंप

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान में बलोच लड़ाके लगातार क्वेटा और उसके आसपाल पाकिस्तानी सेना पर हमले किए है। इस हमले में पाकिस्तान सरकार का साथ देने वाले बलोच नेता मोहम्मद हसनी की व दो पाकिस्तानी जवानों के भी मौत हो गई है। बलोच लड़ाकों ने हसनी की गाड़ी को मैग्नेटिक आईडी के जरिए क्वेटा के बाईपास के पास निशाना बनाया। हसनी की अपनी आर्मी थी और वो पाकिस्तान की सेना के लिए खुफिया ऑपरेशन को अंजाम देता था। इतना ही हसनी एक टॉर्चर कैंप चलाता था जिसमें बलूचिस्तान की आजादी की मांग करने वाले लोगों को लाया जाता और यातना देकर मार दिया जाता था।

Advertisements

हसनी को खत्म करने में बीएलए की खुफिया विंग जराब ने बड़ी भूमिका निभाई। बीएलए ने ऐलान किया है कि हसनी के बाकी साथी सरेंडर करें वरना अंजाम बुरा होगा। बलोच आर्मी ने मस्तंग हमले को लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की। इसके अनुसार मस्तंग में हुए हमले में लेवीज बल के 6 सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही हमलावरों ने पुलिस स्टेशन को आग के हवाले कर दिया वहीं सरकारी वाहनों को भी नष्ट कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here