Thursday, October 29, 2026
Home Crime हेड कॉन्स्टेबल स्पेशल सेल के मालखाने से 51 लाख की नकदी और...

हेड कॉन्स्टेबल स्पेशल सेल के मालखाने से 51 लाख की नकदी और गहने लेकर हुआ फरार

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्‍स्टेबल ने स्पेशल सेल के मालखाने में चोरी की घटना को अंजाम दिया। स्पेशल सेल के अधिकारियों के अनुसार, वह बीते शुक्रवार को चोरी-छिपे स्पेशल सेल के मालखाने में पहुंचा और वहां से 51 लाख रुपये नकद और कुछ गहने लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज चेक की गई। जिसमें रुपये और गहने लेकर हेड कॉन्‍स्टेबल खुर्शीद जाता दिखाई दिया।

Advertisements

बताया जा रहा है कि हेड कॉन्‍स्टेबल खुर्शीद की कुछ दिनों पहले तक स्पेशल सेल के मालखाने में तैनाती थी। कुछ दिन पहले ही उसे स्पेशल सेल से पूर्वी दिल्ली में उसका ट्रांसफर किया गया था। इसके बाद शुक्रवार को खुर्शीद स्पेशल सेल के मालखाने में पहुंचा, वहां से 51 लाख रुपये नकद और गहने लेकर फरार हो गया। थोड़ी देर बाद मालखाना इंचार्ज को रकम और गहने गायब होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here