
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एक तरफ जहां गत रात्रि चोरों ने बड़ा हनुमान जी के मंदिर के सामने जीवन स्वीट्स को अपना निशाना बनाया वहीं दूसरी तरफ दिन दिहाड़े करीब डेढ़ बजे घर के बाहर खड़ी एक महिला की सोने की चेन झपटकर झपटमार फरार हो गए।

शहर के पॉश इलाकों में आते बीरबल नगर में दिन दिहाड़े इस घटना के बाद से दहशत का माहौल व्याप्त है। जानकारी अनुसार बुजुर्ग महिला सुधा पत्नी सुरिंदर कुमार निवासी बीरबल नगर, कोठी नंबर 108, गली नंबर 4 ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे और वे उनके पास खड़ी थी। इस दौरान दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और उनके गले की चेन खींचकर फरार हो गए। उन्होंने शोर भी मचाया पर झपटमार भाग चुके थे।
इस संबंधी थाना सिटी पुलिस को सूचना दी गई थी तथा पुलिस ने इस संबंधी जांच शुरु कर दी थी।












