
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसैना समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में नगर निगम कमिशनर अमनदीप कौर से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा और कहा कि दरबार बाबा उमरद्दीन शाह की मजार जो कि इस्लामाबाद, नज़दीक डी.ए.वी.कॉलेज में स्थित है, नगर निगम ने उसे हटाने का नोटिस जारी किया था। जावेद खान ने उनको बताया कि बाबा उमरद्दीन शाह की मजार पिछले 60 सालों से भी पुरानी है तथा यह कोई नाजायज़ कब्ज़ा नही है और सड़क से भी 15-20 फुट की दूरी पर है जिसके कारण ट्रैफिक में भी कोई रूकावट नही आती। इस दरगाह को सभी धर्मों के लोग मानते हैं तथा माथा टेकने आते हैं। उन्होंने आगे बताया कि यहां पर हर साल बड़ी धूमधाम के साथ मेला भी लगता है जिसमें समाज के हर वर्ग के लोग दूर-दूर से आकर भाग लेते हैं तथा इस दरगाह के साथ शहरवासियों की आस्था जुड़ी हुई है।

इस अवसर पर नगर निगम कमिशनर ने लोगों की आस्था का ध्यान रखते हुये दरगाह को गिराने का जो नोटिस जारी किया था उस पर विचार करके हुए आश्वासन दिया कि दरबार बाबा उमरद्दीन शाह की मजार को यहां से नही हटाया नही जायेगा। इस अवसर पर जावेद खान तथा सेवादारों ने नगर निगम कमिशनर अमनदीप कौर जी का बहुत धन्यवाद किया और जावेद खान ने कहा कि उनकी उपलब्धियों को देखनते हुये जल्द ही नगर निगम कमिशनर अमनदीप कौर जी को सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर जिला प्रधान सोनू ढिल्लो, सेवादार मंगत राम , चन्द्रशेखर, शिव कुमार, पंकज, हैप्पी, भोलू, सोमनाथ, राज कुमार, दीपा, जंडा, राजवीर ढिल्लो आदि उपस्थित थे।











