Wednesday, October 14, 2026
Home Crime भूकंप के झटकों के बीच जेल में मची अफरातफरी, दर्जनों कैदी फरार

भूकंप के झटकों के बीच जेल में मची अफरातफरी, दर्जनों कैदी फरार

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के कराची की मलिर जेल में उस समय अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया, जब लगातार भूकंप के झटकें महसूस किए गए। भूकंप के झटकों के दौरान दर्जनों कैदी भाग निकले। अब तक 46 कैदियों को दोबारा पकड़ लिया गया है, लेकिन प्रशासन अभी तक यह नहीं बता पाया है कि कुल कितने कैदी फरार हुए। सिंध के कानून मंत्री ज़िया-उल-हसन लांजार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “भूकंप के झटकों से जेल के भीतर भय का माहौल बन गया, जिसके चलते बड़ी संख्या में कैदी मौका पाकर फरार हो गए।”

Advertisements

उन्होंने बताया कि यह पाकिस्तान के इतिहास की सबसे बड़ी जेल ब्रेक घटनाओं में से एक है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दर्जनों कैदियों को जेल की दीवारों से छलांग लगाकर भागते हुए देखा जा सकता है। कई स्थानीय लोगों ने भी इस भगदड़ के दृश्य रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर सांझा किए। बताया जा रहा है कि घटना के समय जेल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और भूकंप के बाद अफसरों की घबराहट ने हालात और बिगाड़ दिए। कैदियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here