
मध्य प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्य प्रदेश के मेघनगर इलाके में सड़क हादसे दौरान 9 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग वैन में सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे थे और जब यह लोग झबुआ के नज़दीक पहुंचे तो एक ट्रक जो की राजस्थान से सीमेंट लेकर आ रहा और रेल ओवर-ब्रिज को पार करते समय अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह एक वैन पर पलट गया।

इस दौरान वैन में सवार 11 लोगों में से 9 की मौके पर ही मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।












