
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह इन दिनों दिए गए बयान के कारण काफी चर्चा में है। सीएम मान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ऐसी टिप्पणी दी कि एक नया विवाद पैदा हो गया। प्रैस कॉन्फ्रेंस में सीएम मान ने कहा कि भाजपा घर-घर जाकर सिंदूर बांट रही है, क्या यह पीएम मोदी के नाम का सिंदूर है? अब क्या यह वन नेशन, वन हसबैंड स्कीम है?

सीएम मान द्वारा दिए गए इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी निंदा की जा रही है। भाजपा ने सीएम मान के इस्तीफे की मांग की है। वहीं एक यूजर ने तो उनके बयान ‘वन नेशन, वन हसबैंड स्कीम’ पर तंस कसते हुए कमेंट में लिखा कि ‘वन नेशन, वन बोतल’। वहीं, कुछ लोगों ने भगवंत मान को सलाह दी कि वह कोई भी बयान देने से पहले थोड़ा सोच लें।












