
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12 देशों पर अमेरिका जाने पर पाबंदी लगा दी है। ट्रंप ने ट्रैवल बैन लागू किया है। इसमें 12 देश शामिल है, जिसमें अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन जैसे देश है। गौरतलब है कि ये प्रतिबंध वीजा धारकों, ग्रीन कार्ड होल्डर्स या ओलंपिक/वर्ल्ड कप टीमों पर लागू नहीं होगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक सख्त इमिग्रेशन फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि कोलोराडो में इजराइल समर्थक एक मार्च पर हमला हुआ था, जिसमें एक मिस्र से आया शख्स शामिल था। वह अमेरिका में वीजा खत्म होने के बाद भी रुका हुआ था। ट्रंप बोले – ऐसे लोग जो सुरक्षा जांच से ना गुजरें या वीजा खत्म होने के बाद भी रुक जाएं, उन्हें अमेरिका में नहीं रखा जा सकता। ट्रंप ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पर भी एक्शन लिया है। उन्होंने विदेशी छात्रों के एक्सचेंज प्रोग्राम के वीजा रोक दिए हैं। आरोप लगाया कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने विदेशी छात्रों का गलत रिकॉर्ड छुपाया और यहूदी विरोध पर सख्त कदम नहीं उठाए।












