Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh रिश्वत मामले में पकड़ने गए ASI ने विजिलैंस के इंस्पेक्टर पर चढ़ाई...

रिश्वत मामले में पकड़ने गए ASI ने विजिलैंस के इंस्पेक्टर पर चढ़ाई गाड़ी

मोहाली (द स्टैलर न्यूज़)। मोहाली पुलिस में तैनात एएसआई को जब विजिलैंस ब्यूरो की टीम रिश्वत के मामलें में पकड़ने पहुंची तो उसने मौके से फरार होने की कोशिश करते हुए विजिलैंस के इंस्पेक्टर पर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में इंस्पैक्टर घायल हो गया। शिकायतकर्ता हरजिंदर सिंह ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया था कि वह आनंदपुर साहिब का रहने वाला है। वह ड्राइवरी करता है। उसका साथी सतीश कुमार निवासी गांव जीओवाल जिला रोपड़ भी ट्रक ड्राइवर है। 30 मई को स्नेटा बस स्टैंड के पास एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई थी। उसके दोस्त सतीश कुमार के खिलाफ थाना सोहाना में बीएनएस 281, 106(1), 324 के तहत मामला दर्ज हुआ था। इस दौरान स्नेटा चौकी में तैनात कांस्टेबल नरिंदर कुमार ने सतीश कुमार के परिवार पर दबाव बनाया कि उनके बेटे का इस मामले में नुकसान हो जाएगा। वह स्नेटा चौकी इंचार्ज एएसआई कमलप्रीत शर्मा से मुलाकात करे। जब वह एएसआई कमलप्रीत शर्मा से मिला तो उसने सतीश कुमार की मदद करने के बदले में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांगी। मदद करने के लिए पांच हजार रुपये मौके पर ले लिए।

Advertisements

उसने बार-बार रिश्वत देने के लिए दबाव बनाया और बाद में 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। एएसआई कमलप्रीत शर्मा पर आरोप है कि उसने आनंदपुर साहिब के गांव भटौली के रहने वाले हरजिंदर सिंह से किसी मामले में मदद करने के आरोप में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। हरजिंदर सिंह ने इस मामले में विजिलेंस को शिकायत की थी। विजिलेंस ने कमलप्रीत शर्मा को गिरफ्तार करने के लिए ट्रैप लगाया। विजिलेंस ब्यूरो मोहाली में तैनात इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह ने हरजिंदर सिंह को 20 हजार रुपये देकर कमलप्रीत शर्मा के पास भेज दिया। जैसे ही कमलप्रीत शर्मा सोहाना एरिया में पब्लिक प्लेस पर अपनी स्कार्पियो में रुपये लेने आया तो उसकी कंडक्टर साइड वाली सीट पर एक अन्य व्यक्ति बैठा था।

विजिलेंस टीम उसे पकड़ने गई और सीनियर सिपाही विजय कुमार ने अपनी गाड़ी एएसआई कमलप्रीत शर्मा की स्कार्पियो के आगे लगा दी। इसी दौरान कमलप्रीत शर्मा को विजिलेंस के इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह ने गाड़ी का दरवाजा खोलने के लिए कहा तो उसके साथ बैठे व्यक्ति ने उससे कहा कि विजिलेंस ने छापा मारा है। इसके बाद एएसआई कमलप्रीत ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया और सामने खड़ी कार को हिट कर विजिलेंस इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह को टक्कर मार दी। इसके बाद वह गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। इस दौरान वरिंदर सिंह नीचे गिरकर घायल हो गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here