
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित मकान में आग लगने से 24 वर्षीय युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना आग कोडी कॉलोनी में लगी। अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह के अनुसार सूचनी मिलने के बाद उन्होंनें आग बुझाने का काम शुरू किया।

आग लगने की सूचना मिलते ही हेड कॉस्टेबल राजकुमार मौके पर पहुंचे और मीरा देवी नामक महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। आग बुझाने के बाद पता चला कि दो ई-रिक्शा और मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गई हैं।












