Wednesday, November 11, 2026
Home Latest सत्कार स्वास्थ्य योजना के तहत पुलिस विभाग ने कटारिया आई एंड ईएनटी...

सत्कार स्वास्थ्य योजना के तहत पुलिस विभाग ने कटारिया आई एंड ईएनटी अस्पताल के साथ एमओयू रद्द

The Stellar News Logo

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। कमांडेंट आर.टी.सी. मनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस महानिदेशक, पंजाब, चंडीगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, राज्य सशस्त्र पुलिस, जालंधर द्वारा पंजाब पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए सत्कार स्वास्थ्य योजना 23.09.2022 को लागू की गई थी। इस योजना के तहत, पुलिस कर्मियों और उनके पारिवारिक सदस्यों के लिए सी.जी.एच.एस. दरों पर उपचार सुविधाएं प्रदान करने के लिए आपसी सहमति के आधार पर पंजाब पुलिस और मल्टी सुपरस्पेशलिस्ट अस्पतालों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे।

Advertisements

उन्होंने बताया कि कटारिया आई एंड ई.एन.टी. अस्पताल प्राइवेट लिमिटेड जालंधर ने भी सत्कार स्वास्थ्य योजना में शामिल होने की पेशकश की और 3 साल के लिए 20.04.2023 को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। पिछले कुछ महीनों से कटारिया आई एंड ई.एन.टी. अस्पताल प्राइवेट लिमिटेड जालंधर ने पुलिस विभाग को सूचित किए बिना स्वेच्छा से पुलिस कर्मियों और उनके पारिवारिक सदस्यों को सत्कार स्वास्थ्य योजना का लाभ देना बंद कर दिया है, जिसके कारण पुलिस कर्मियों में उक्त अस्पताल के प्रति रोष है। परिणामस्वरूप, कटारिया आई एंड ईएनटी अस्पताल प्राइवेट लिमिटेड जालंधर द्वारा पुलिस विभाग के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन 26.05.2025 से रद्द कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here