
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के द्वारका सेक्टर 13 में स्थित शब्द अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक पिता और उनके दो बच्चों की मौत हो गई, जो आग से बचने के लिए इमारत से कूद गए थे। दिल्ली फायर सर्विसेज के अनुसार, आग की सूचना सुबह के समय मिली, जिसके बाद तुरंत 8 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इतनी तेजी से फैली कि फ्लैट में मौजूद लोग बाहर निकलने का रास्ता नहीं ढूंढ पाए।

पुलिस के मुताबिक, परिवार ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगाई, जिसके परिणामस्वरूप तीन लोगों की मौत हो गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच करने के आदेश दिए है।












