Monday, October 12, 2026
Home International Los Angeles Protest: ट्रंप ने उतारे नेशनल गार्ड, कैलिफोर्निया सरकार ने किया...

Los Angeles Protest: ट्रंप ने उतारे नेशनल गार्ड, कैलिफोर्निया सरकार ने किया मुकदमा दायर

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका के लॉस एंजिलिस में हिंसक प्रदर्शन हो रहे है। जिसके बाद ट्रंप प्रशासन ने नेशनल गार्ड की तैनाती के आदेश दे दिए है। नेशनल गार्ड की तैनाती को लेकर कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसॉम खुलकर ट्रंप के सामने आ गए है। कैलिफोर्निया ने कदम उठाते हुए ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया।  इसमें लॉस एंजिलिस में नेशनल गार्ड को अवैध रूप से संघीय बनाने का आरोप लगाया है। कोर्ट में दायर दस्तावेज में कहा गया है कि लॉस एंजिलिस में सैनिकों की असाधारण तैनाती संघीय अधिकार से बाहर है।

Advertisements

बोंटा ने कहा कि कानूनी कार्रवाई में अदालत से ट्रंप के नेशल गार्ड की तैनाती के आदेश को गैरकानूनी घोषित करने की मांग की जाएगी। कैलिफोर्निया के इस कदम के कुछ घंटे बाद ही ट्रंप प्रशासन ने 700 मरीन कमांडो की तैनाती का आदेश दे दिया है, जिससे एक नया विवाद शुरू हो सकता है। इसी बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘अगर हमने नेशनल गार्ड को नहीं भेजा होता तो शहर पूरी तरह से तबाह हो गया होता।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here