Wednesday, October 21, 2026
Home Latest खाद्य सुरक्षा टीम ने जांच कर खाद्य एवं पेय पदार्थों के 8...

खाद्य सुरक्षा टीम ने जांच कर खाद्य एवं पेय पदार्थों के 8 नमूने किए एकत्रित

The Stellar News Logo

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की कड़ी के तहत खाद्य सुरक्षा टीम जालंधर ने कमिश्नर फूड एवं ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब दिलराज सिंह के निर्देशानुसार खाद्य एवं पेय पदार्थों के नमूने एकत्रित किए। सहायक कमिश्नर खाद्य डा. हरजोत पाल सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रभजोत कौर के नेतृत्व में टीम ने नकोदर, शंकर और जमशेर से गाय के दूध, भैंस के दूध, देसी घी, दही, सरसों के तेल, चायपत्ती, दालें, मसाले आदि के 8 नमूने एकत्रित किए।

Advertisements

सहायक कमिश्नर ने बताया कि इन नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शहरवासियों को सुरक्षित, स्वस्थ और शुद्ध भोजन मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here