
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के हलका चब्बेवाल अधीन पड़ते गांव बस्सी कलां में श्री गुरू रविदास महाराज जी की जयंती धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व पार्षद तथा स्वर्णकार संघ वन पंजाब के सीनियर वाईस प्रधान सुदर्शन धीर ने नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्री धीर ने चब्बेवाल के एसएचओ हरीश कुमार से भेंट की और सैदोपट्टी के सरपंच लक्की को सरोपा भेंट किया। इस मौके पर कमेटी के अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।












