
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंडित दिनानाथ की 41वीं बरसी पर पोते युवा वाहिनी समिति के सदस्य दिनकर कपिला और उनकी चौथी पीढ़ी के पड़पोते द्वारा उनकी याद में हवन-पूजन किया। पंडित दिनानाथ के परिवार के सदस्यो की तरफ से लगातार उनको याद रखकर अपने संस्कारों को कायम रखा है। इस मौके पर दिनकर कपिला ने कहा कि हमें अपने पुर्वजों को याद रखना चाहिए और उनके दिए गए संस्कार ही हमें आगे बढ़ने के लिए सहायक सिद्ध होते हैं।













