Sunday, October 11, 2026
Home Live सीएम दी योगशाला: पीएपी ग्राउंड तिरंगे के रंग में रंगा

सीएम दी योगशाला: पीएपी ग्राउंड तिरंगे के रंग में रंगा

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा स्वस्थ समाज बनाने के लिए शुरू की गई ‘ सी.एम.दी योगशाला’ मुहिम के तहत राज्य भर में लोगों को योग के अभ्यास के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, वहीं जालंधर में ‘ सी.एम.दी योगशाला’ के तहत राज्य स्तरीय ‘पंजाब योग समागम-2025’ का आयोजन किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण आयोजन 19 जून को सुबह 5 बजे शुरू होगा। इस आयोजन के लिए पी.ए.पी. ग्राउंड को तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगशाला के तहत राज्य स्तरीय ‘पंजाब योग समागम-2025’ के उचित संचालन और प्रतिभागियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि यह प्रोग्राम 19 जून को सुबह 5 बजे प्रारम्भ होगा, जिसके लिए प्रबंधों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here