
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हमीरपुर के उपमंडल सुजानपुर के अंतर्गत गांव चरोट में ट्रांसफार्मर में फ्यूज बदलते दौरान ट्रांसफार्मर से नीचे गिरने से असिस्टेंट लाइनमैन की मौत हो गई है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि फ्यूज डालने के दौरान करंट लगने से लाइनमैन पंकेश कुमार ट्रांसफार्मर से नीचे गिर गया होगा। इसके बाद पंकेश को सुजानपुर अस्पताल में लाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर लाया गया है।

बिजली उपमंडल सुजानपुर के सहायक अभियंता चंद्रकांत ठाकुर ने कहा कि असिस्टेंट लाइनमैन चरोट गांव में फ्यूज ठीक के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़े हुए थे और इसी दौरान नीचे गिर गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा कि फ्यूज लगाते समय उन्हें करंट लगा था कि नहीं।












