Wednesday, October 28, 2026
Home Latest कलयुगी पुत्र ने दिव्यांग पिता पर चाकू से 15 बार किया हमला,...

कलयुगी पुत्र ने दिव्यांग पिता पर चाकू से 15 बार किया हमला, गंभीर घायल

बलौदाबजार (द स्टैलर न्यूज़)। बलौदाबजार में एक कलयुगी पुत्र द्वारा अपने दिव्यांग पिता पर 15 बार चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। घायल की पहचान नरेंद्र सिंह चावला के रूप में हुई है।

Advertisements

बताया जा रहा है कि नरेंद्र के लड़के अमरजीत ने पहले गुस्से के कारण अपनी नौकरी खो दी और उसकी नौकरी जाने के बाद वह अपने पिता को इसका आरोपी ठहराने लगा और इसी बात को लेकर पिता को मार रहा था और उसे कह रहा था कि तुमने मेरी जिंदगी खराब कर दी है और उसने अपने पिता पर चाकू से 15 बार बार किया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल हालत में अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां उसका ईलाज़ चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की अगलेरी कारवाई शुरू कर दी है।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here