
हिमाचल (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल के शिमला में बीती रात से भारी बारिश हो रही है और बारिश के चलते लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है। इस दौरान शिमला के भट्टाकुफर माठू कॉलोनी में एक 5 मंजिला भवन के गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फोरलेन निर्माण के चलते भवन के नीचे बड़ी-बड़ी दरारें आ गई थी और सुबह भवन गिर गया। लोग अपने घरों को खाली कर रहे है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि यहां पर इसके नीचे फोरलेन का निर्माण हो रहा है और फोरले के चलते ही यह भवन गिरा है। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी वहां नहीं पहुंचा है।











