Sunday, October 25, 2026
Home Latest गोदावरी नदी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण नासिक मंदिर डूबा

गोदावरी नदी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण नासिक मंदिर डूबा

महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। पिछले दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गोदावरी नदी क्षेत्र के आसपास के इलाके पूरी पानी में डूब रहे है। गोदावरी नदी में बाढ़ आ गई और रामकुंड इलाके के कई छोटे-छोटे मंदिर पानी में डूब गए। बताया जाता है कि गंगापुर बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है।

Advertisements

प्रशासन ने गोदावरी नदी के किनारे रहने वाले लोगों को चेतावनी जारी की है। नासिक शहर को जलापूर्ति करने वाले गंगापुर बांध से रविवार सुबह 10 बजे से गोदावरी नदी में 5186 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। साथ ही शहर के अन्य इलाकों से भी गोदावरी नदी में पानी आने से नदी का जलस्तर बढ़ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here