
फिरोजपुर (द स्टैलर न्यूज़)। फिरोजपुर के गांव मखू में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां 2 आरोपियों ने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का रेप किया और उसके बाद उसकी वीडियों पर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि 2 दरिंदों ने उनकी बच्ची की इज्जत लूटी है। पीड़ित के अनुसार उसके माता-पिता मजदूरी करते है और वह धान लगाने के लिए खेतों में गए हुए थे। इस दौरान जब परिवार ने उसे पानी लाने के कहा, तो वह थोड़ा दूर जाकर पानी लेने गई तो सनी और जशन ने उसका पीछा किया और उसे जबरदस्ती खींचकर पेड़ों के पीछे ले गए। जहां उन्होंनें इस वारदात को अंजाम दिया।

जिसके बाद पीड़ित लड़की ने माता-पिता को सारी वारदात के बारे में बताया। परिवार ने अस्पताल जाकर उसका मेडिकल करवाया। बताया जा रहा है कि पिछले 10 दिनों से बच्ची अपने परिवार के साथ डीएसपी बीरा और एसएसपी कार्यालय के चक्कर काट रही है, लेकिन उसे कोई इंसाफ नहीं मिल रहा। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि गांव के सरपंच ने उसके परिवार पर दवाब बनाया है कि वह चुपचाप राजीनामा कर लें, नहीं तो उन्हें बड़ा नुकसान होगा।












