
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दाना मंडी होशियारपुर में बारिश के दौरान जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या को देखते हुए अब मंडी के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 3.50 करोड़ रुपए की लागत से बड़े स्तर पर विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची की उपस्थिति में इन कार्यों का शुभारंभ किया। इनमें मंडी की आंतरिक सड़कों पर सीसी फ्लोरिंग और पुरानी हो चुकी वाटर सप्लाई व सीवरेज सिस्टम को अपग्रेड करने का कार्य शामिल है।
विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत मंडी से लगे रिहायशी इलाके के पार्क का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। साथ ही आढ़तियों की मांग पर शेड के विस्तार के लिए चंडीगढ़ से अधिकारियों ने दौरा भी किया है, जो जल्द बना दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक इलाके में एक पुलिस चौकी थी, जो बढ़ती आबादी को देखते हुए अपर्याप्त थी। अब यहां इंडस्ट्रियल पुलिस थाना स्थापित किया जाएगा जिससे इलाके की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन जसपाल सिंह चेची ने सांसद व विधायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंडी के सभी आढ़तियों व किसानों को विश्वास दिलाया कि उन्हें मंडी में कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हनी सूद, सुधीर सूद, पार्षद बलविंदर बिंदी, जसवंत राय, तरसेम मोदगिल, बिंदु शर्मा, सतवंत सिंह सियान, कुलविंदर सिंह हुंदल, जसपाल सुमन,जोगिंदर राजा, मनजोत कौर, कंचन देयोल, बलदीप, पार्षद बलविंदर बाघा, मंजीत सिंह, मंजीत कौर, वरिंदर वैद, सुमेश सोनी, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल शर्मा, रजिंदर, नरेंद्र मोहन शर्मा, मुखी राम, चंदन लक्की, ज़िला मंडी अधिकारी गुरकिरपाल सिंह, एक्सीयन दिलप्रीत सिंह, सचिव मार्केट कमेटी विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।












