Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur जिले में सरपंच व पंच के पदों के लिए उप चुनाव 27...

जिले में सरपंच व पंच के पदों के लिए उप चुनाव 27 जुलाई को: आशिका जैन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिलाधीश-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, पंजाब की ओर से ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े पदों के लिए उपचुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह उपचुनाव 27 जुलाई 2025 (रविवार) को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराए जाएंगे।

Advertisements

नामांकन प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू, मतदान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक बैलट पेपर से होगा

उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर 2024 को संपन्न ग्राम पंचायत चुनावों के उपरांत होशियारपुर ज़िले में सरपंच के 4 और पंच के 151 पद रिक्त रह गए थे। इन्हीं रिक्त पदों को भरने के लिए यह उपचुनाव करवाया जा रहा है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि नामांकन 14 जुलाई 2025 (सोमवार) से 17 जुलाई 2025 (गुरुवार) तक, हर दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में दाखिल करवाया जा सकता है।  नामांकन पत्रों की जांच 18 जुलाई 2025 (शुक्रवार) को होगी। उम्मीदवारी वापसी की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2025 (शनिवार), शाम 3 बजे तक है।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के बाद मतगणना उसी दिन संबंधित मतदान केंद्र पर ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि अपडेट की गई वोटर सूचियों का अंतिम प्रकाशन 23 मई 2025 को प्रकाशित किया गया था। उन्होंने बताया कि सरपंच पद के लिए अधिकतम चुनावी खर्च सीमा 40,000 रुपए व पंच पद के लिए अधिकतम खर्च सीमा 30,000 रुपए निर्धारित की गई है। आशिका जैन ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर मतदान अवश्य करें और योग्य जनप्रतिनिधियों का चयन करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here