
यूपी (द स्टैलर न्यूज़)। अर्जुन पुरस्कार विजेता इंटरनेशनल महिला पहलवान दिव्या काकरन ने पति सचिन प्रताप सिंह को तलाक दे दिया है। दिव्या काकरन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ये उनकी लाइफ का सबसे मुश्किल समय है। ये उनके लिए कुछ ऐसा है जिसे आसानी से सांझा नहीं किया जा सकता, लेकिन अपने फैंस के सपोर्ट के कारण उन्होंने इसे सांझा करना जरूरी समझा।

उन्होंने स्वीकार किया कि लाइफ कभी-कभी ऐसा मोड़ ले लेता है, जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं होती। दिव्या ने अपने माता-पिता और परिवार को उनके हर फैसले में समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया।












