Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur माता चिंतपूर्णी मार्ग पर सफाई व्यवस्था व सड़कों की हालत अत्यंत दयनीय:...

माता चिंतपूर्णी मार्ग पर सफाई व्यवस्था व सड़कों की हालत अत्यंत दयनीय: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व  वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद  के द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि  माता चिंतपूर्णी के सावन के नवरात्रों के दर्शन शुरू हो गए हैं, परंतु प्रशासन पूरी तरह हरकत में नहीं आया  है। सड़कों पर जगह-जगह पर गड्ढे पड़े हुए हैं, जो की अनचाही दुर्घटना को  निमंत्रण  दे रहें है।  इसी तरह सफाई व्यवस्था तथा यातायात की  भी दयनीय  हालत है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे श्रद्धालुओं की गिनती बढ़ती जाएगी, वैसे-वैसे ही यह मुश्किलें विकराल रूप लेती जाएगी। यातायात  नियंत्रण की कमी के कारण पहले भी बहुत सारी दुर्घटनाएं हो चुकी  है, जिनमें कीमती जानें चली गई थी। सामान ढोने वाले वाहनों में यात्रियों को लेकर जाने वाले वाहनों पर  पूरा  प्रतिबंध लगाकर उसे सख्ती से बंद किया जाए।

Advertisements

प्रशासन को यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए व अनहोनी  को रोकने के लिए डॉक्टरों व  फायर ब्रिगेड की टीमें  तैयार रखनी चाहिए। सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढों को भी तुरन्त  भरा  जाना चाहिए ताकि माता चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए यात्री जिस श्रद्धा से  आते हैं वह बरकरार रह सके । श्री सूद  के साथ भाजपा नेता विजय पठानिया, विनोद परमार,सुरेश भाटिया बिट्टू, अर्चना जैन, यशपाल शर्मा, अश्वनी गेंद,  राजीव महाजन,रजत ठाकुर, अक्षय,दर्शन, कुलविंदर सिंह, मोहित कैंथ,राहुल, शिवी, दीपक  भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here