Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal गोपाल कृष्ण वैद्य लायसं क्लब शिमला के प्रधान, सांख्यान सचिव व शर्मा...

गोपाल कृष्ण वैद्य लायसं क्लब शिमला के प्रधान, सांख्यान सचिव व शर्मा कोषाध्यक्ष नियुक्त

शिमला (द स्टैलर न्यूज़)। गत दिवस लायसं क्लब शिमला की एक बैठक हुई। जिसमें नई टीम का गठन किया गया और पदाधिकारियों को चुना गया। इस दौरान सदस्यों ने गोपाल कृष्ण वैद्य को प्रधान, सीएल सांख्यान को सचिव तथा केआर शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

Advertisements

इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्लब की तरफ से किए जा रहे सेवा कार्यों को इसी प्रकार जारी रखा जाएगा और आपसी तालमेल एवं समन्वय से और भी नई गतिविधियां शुरु करने का प्रयास किया जाएगा ताकि समाज सेवा में तत्पर लायसं क्लब की कार्य क्षेत्र बढ़ाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here