Saturday, October 24, 2026
Home National एनएच 03 का टौणी देवी तहसील भवन के पास बना  नया बाईपास बड़ी चट्टानें...

एनएच 03 का टौणी देवी तहसील भवन के पास बना  नया बाईपास बड़ी चट्टानें गिरने से बंद हुआ 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। टौणी देवी के तहसील भवन के पास बना एनएच 03 का नया बाई पास बड़ी चट्टानें गिरने से बंद हो गया है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे बड़े धमाके के साथ  टनों के हिसाब से बड़ी चट्टानें अचानक एनएच पर आ गिरी। गनीमत यह रही कि उस वक्त कोई वाहन यहां से नहीं गुजर रहा था। घटना के बाद सारा ट्रैफिक पुराने उहल चौक,  जिसकी हालत पहले ही खस्ता हो चुकी है, से गुजारा जा रहा है। उधर उहल कक्कड़ की तरफ से आने वाली बसों तथा बड़ी गाड़ियों को टौणी देवी जंक्शन से ही प्राइमरी स्कूल से होकर हमीरपुर के लिए मोड दिया गया है।

Advertisements

निजी रास्ते का हो रहा था निर्माण

जिस स्थान पर बड़ी चट्टानें गिरी है उस स्थान पर निजी रास्ते के लिए पहाड़ी का कटान हो रहा था। निर्माण कंपनी का मानना है कि यह कटान आरओडब्ल्यू  ( अधिगृहित  भूमि ) पर अवैज्ञानिक तरीके से हुआ। इस बारे न तो भू मालिक को रोका गया और न ही कोई नोटिस दिया गया। 

पुराने उहल चौक सड़क की हालत खस्ता

अब नया बाईपास बंद होने के कारण सारा ट्रैफिक पुराने उहल चौक से होकर गुजारा जा रहा है। सड़क की हालत खस्ता होने के कारण यहां जाम लग रहा है। पुराने उहल चौक वाली  सड़क को सुधारने का मामला सांसद अनुराग ठाकुर तक भी पहुंचा लेकिन हालात नहीं बदले। अब वहीं पुराना उहल चौक रोड ही काम आ रहा है। उधर हाइवे इंजीनियर अंकित सिंह ने बताया कि शीघ्र ही बड़ी मशीन भेज बाईपास से मलबा हटाने का काम शुरू किया जा रहा है। शाम तक मलबा हटा दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here