Thursday, October 29, 2026
Home International अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में लैंडिंग दौरान विमान क्रैश, 7 लोगों की...

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में लैंडिंग दौरान विमान क्रैश, 7 लोगों की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका में एक बार फिर विमान हादसा हुआ है। विमान हादसे को लेकर अधिकारियों ने बताया कि नॉर्थ कैरोलिना के एक रीजनल एयरपोर्ट पर छह लोगों को ले जा रहा एक बिजनेस जेट क्रैश हो गया है। इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल NASCAR टीमें और फॉर्च्यून 500 कंपनियां करती हैं। क्रैश के बाद विमान में आग लग गई और कई लोगों की मौत हो गई। फ्लाइट रिकॉर्ड से पता चलता है कि विमान को रिटायर्ड NASCAR पायलट ग्रेग बिफल उड़ा रहे थे।

Advertisements

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि सेसना C550 विमान में पयलट समेत सात लोग सवार थे, जो शार्लोट से लगभग 45 मील (72 किलोमीटर) उत्तर में स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। इरेडेल काउंटी शेरिफ डैरेन कैंपबेल ने कहा, “मैं पुष्टि कर सकता हूं कि इसमें लोगों की मौत हुई है।” एयरपोर्ट के पास गोल्फ खेल रहे गोल्फ खिलाड़ी इस हादसे को देखकर हैरान रह गए, विमान जब उनके ऊपर से गुजर रहा था तो वो लेकवुड गोल्फ क्लब में जमीन पर गिर गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here