Tuesday, October 27, 2026
Home Crime ATS ने अल-कायदा के 4 आतंकी किए गिरफ्तार

ATS ने अल-कायदा के 4 आतंकी किए गिरफ्तार

गुजरात (द स्टैलर न्यूज़)। गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) ने बड़ी सफलता हासिल की है। एटीएस ने अल-कायदा के मॉड्यूल AQIS (Al-Qaeda in Indian subcontinent) का भंडाफोड़ किया है। एटीएस ने इस कार्रवाई में चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां गुजरात से 2, दिल्ली और नोएडा से एक-एक की गई हैं।

Advertisements

गिरफ्तार किए गए ये चारों आतंकी 20 से 25 साल की उम्र के हैं। जानकारी मिली है कि इन आतंकियों को भारत में बड़े टारगेट और बड़ी लोकेशन पर हमला करने की जिम्मेदारी मिलने वाली थी। जांच में सामने आया है कि ये चारों आतंकी सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए एक-दूसरे से कनेक्टेड थे। इसके अलावा, इनके सीमा पार लिंक भी सामने आए हैं। आतंकवाद रोधी एजेंसी ने एक बयान में कहा, “गुजरात एटीएस ने एक्यूआईएस से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here