
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में मसेरन के पास तरांगला में यात्रियों से भरी एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 22 लोग घायल हो गए है।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने हादसे की पुष्टि की है। स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में जुटे रहे। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।












