Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी स्कूल अज्जोवाल में बैगलेस डे मनाया गया

सरकारी स्कूल अज्जोवाल में बैगलेस डे मनाया गया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला शिक्षा अधिकारी मैडम ललिता अरोड़ा के निर्देशानुसार सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में प्रिंसिपल अशोक कुमार के मार्गदर्शन में बैगलेस डे मनाया गया। जिसमें अध्यापकों ने बच्चों को उनकी रुचि अनुसार गतिविधियां करवाई।  इस दौरान बच्चों ने गणित से संबंधित वर्ग,घन,घनत्व,त्रिकोण आदि गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक और खेलों से संबंधित गतिविधियां भी करवाई गई। इन सभी का बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। इस दौरान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला तथा उन्होंने कुछ नया करके दिखाने का प्रयास किया। बच्चों ने अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को चार्ट तथा पेंटिंग के माध्यम से सबके सामने प्रस्तुत किया और उन्हें बहुत कुछ नया सीखने को मिला।

Advertisements

अध्यापकों ने बताया कि बच्चे एक दूसरे को देखकर एक दूसरे से बढ़कर कुछ ना कुछ करने की इच्छा रखते हैं और बैगलेस डे उन्हें ऐसा अवसर प्रदान करता है। इस मौके पर गणित अध्यापिका मैडम बबनीत कौर  ने बताया कि बच्चों ने बैगलेस डे का भरपूर आनंद उठाया। पंजाबी अध्यापिका कुलविंदर कौर,साइंस अध्यापिका संगीता सैनी, मैथ अध्यापिका मोनिका, हिंदी अध्यापिक किशोर लाल ने भी अपने-अपने विषय से संबंधित बच्चों को कई प्रकार की खेले करवाई तथा विषय को रोचक बनाने के लिए कलाकृतियां बनवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here