
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। टॉडलर्स होम स्टडी हॉल स्कूल के छात्रों का खो-खो की प्रतियोगिता जोकि पंजाब स्कूल गेम्स जोनल स्तर पर करवाया गया। जिसमें स्कूल के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह टीम आयुवर्ग 17 वर्ष के अधीन आती है। इस टीम ने खो-खो में पहला स्थान प्राप्त किया। इस टीम में भरत कक्षा दसवीं, गुरतेज सिंह कक्षा दसवीं, युवराज ठाकुर कक्षा दसवीं, हरमन सिंह कक्षा दसवीं, सौरव कुमार दसवीं, गर्व ग्रोवर नौंवी, काव्या सैनी नौंवी, रोशन कुमार नौंवी, ऐरिका डिलहोड़ आठवीं, राज कुमार आठवीं, चरणजीत आठवीं तथा मोहित शामिल थे।

इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष सुमन गुलाटी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने सबको संबोधन करते हुए बताया कि हमारे जीवन में खेलों का एक महत्वपूर्ण स्थान है। छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन को एक अच्छी दिशा-निर्देश देते हैं।











