
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। युवा वैल्फेयर सोसायटी, कृष्णा नगर के अध्यक्ष दिनकर कपिला एवं हरि नगर यूथ वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष विकास सैनी द्वारा कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर अध्यक्ष दिनकर कपिला ने कहा कि शहीदों की बहादुरी, साहस और देशभक्ति हमेशा हमें प्रेरित करती रहेगी और हम कभी भी शहीदों का बलिदान भूल नहीं सकते। इस दौरान उन्होंने देश वासियों से अपील की कि वह शहीदों के परिवारों का उसी प्रकार सम्मान करें जिस प्रकार उनके मन में शहीदों के लिए है। क्योंकि, यह वही परिवार हैं जिन्होंने अपने जीगर के टुकड़ों को देश को समर्पित कर दिया है।













