Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur सहस नैणोवाल में स्कूली विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर दिया हरियाली का संदेश

सहस नैणोवाल में स्कूली विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर दिया हरियाली का संदेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्थानीय सरकारी सहस नैणोवाल में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए विद्यार्थियों ने स्कूल की ग्राउंड के चारों ओर और कैंपस में 150 से अधिक पौधे लगाए। इस पौधारोपण अभियान के तहत आम, टाहली, इमली, आंवला और गुलाब आदि के पौधे लगाए गए, ताकि वातावरण को हरा-भरा बनाया जा सके।इस अभियान का नेतृत्व स्कूल इंचार्ज श्रीमती मोनिका रत्न ने किया। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक—राज कुमार, मीना कुमारी, गुरजीत सिंह, कमलदीप मठारू, सिंपी जीड़, निधि धवन और सुषमा रानी आदि उपस्थित रहे और बच्चों का हौसला बढ़ाया।

Advertisements

श्रीमती मोनिका रत्न ने बताया कि इस तरह के प्रयास न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं बल्कि विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना भी पैदा करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि केवल पौधे लगाना ही हमारा उद्देश्य नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी विद्यार्थियों को सौंपी जाती है।

यह अभियान गांव में पर्यावरण संरक्षण की ओर एक सकारात्मक संदेश दे रहा है और अन्य स्कूलों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here