Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur आऐके गुजराल यूनिवर्सिटी में AI और मानवाधिकारों पर सेमिनार आयोजित

आऐके गुजराल यूनिवर्सिटी में AI और मानवाधिकारों पर सेमिनार आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज के आधुनिक युग में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का महत्व हर क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है । चाहे शिक्षण संस्थान हो या फिर औद्योगिक क्षेत्र हों। आज सेमिनार में मुख्य वक्ता अधिवक्ता विक्रांत राणा, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट ऑर्गेनाइजेशन एवं अतिथि के रूप में इंजीनियर अंजू राणा, जी एन इन्फोटेक, होशियारपुर ने छात्रों को ए आई एवं ह्यूमन राइट्स के बारे में जागरूक किया ।  सेमिनार के मुख्य वक्ता विक्रांत राणा ने बताया के ए आई आज के युग का एक  पावरफुल टूल  है जिसका उपयोग आज के समय विभिन्न प्रकार की इंडस्ट्रीज में किया जा रहा है । जो कि नए रोजगार के अवसर प्रदान करता है ।

Advertisements

वहीं जी एन इन्फोटेक के मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर अंजू राणा ने सेमिनार में बताया के इस कोर्स में एक आई टी आई से लेकर स्नातक के विद्यार्थी इस कोर्स को करके विभिन्न इंडस्ट्रीज में जॉब पा सकते हैं।

आई के जी पी टी यू होशियारपुर कैंपस डायरेक्टर डॉ यादविंदर सिंह बरार, कैंपस कॉर्डिनेटर डॉ एस के माहला, डिप्टी रजिस्ट्रार श्री गगन जोत, ओरिएंटेशन प्रोग्राम के कॉर्डिनेटर के और से डॉ बृजेश बाकरिया, हेड कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट एवं डॉ अजय सिंह वर्मा, फैकल्टी मेकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, इंजीनियर उमेश, एवं मनोहर लाल द्वारा आज के अतिथियों  का सेमिनार को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया । और इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से उपस्थित श्री शेरी मक्कड़ जनरल सेक्रेटरी, सुमित गुप्ता ज्वाइंट सेक्रेटरी, रश्मि बेरी प्रेसिडेंट, अधिवक्ता मेहर सिंह लीगल एडवाइजर, सदस्य तरणप्रीत, मनजोत रंधावा, काली रंधावा, एवं मंगा रंधावा  जी का भी धन्यवाद किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here