Thursday, October 22, 2026
Home Punjab पंजाब सरकार का लैंड पूलिंग पालिसी वापस लेना बढ़िया फैसला: चावला

पंजाब सरकार का लैंड पूलिंग पालिसी वापस लेना बढ़िया फैसला: चावला

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। किसानों से उनकी जमीन लेकर उस जमीन पर बड़े बड़े शापिंग कांप्लेक्स या आधुनिक ढंग की कालोनियां बना देना और बदले में मजबूर करके किसानों को कमर्शियल दुकान देना या रहने के लिए मकान देना उनके साथ बहुत बड़ा अन्याय है। जो जमीन है वह सदियों से मां की तरह किसानों को, उनकी सारी पीढ़ियों को अन्न धन देती है। जमीन किसान की इज्जत है और आर्थिक सुरक्षा का सबसे बड़ा साधन जमीन है।

Advertisements

मुझे आश्चर्य है कि सरकार ने यह निर्णय क्यों लिया सीमेंट के जंगल खड़े करने के लिए, बसे बसाए खेतों को उजाड़ने का काम एकदम गलत था। यह किसान के हृदय, आत्मा से जुड़ा सवाल है। जमीन उनकी मां है। देर से ही सही आंदोलन के बाद ही सही जनता की भावनाओं को समझ कर यह लैंड पूलिंग पालिसी वापस ली है इसके लिए पंजाब सरकार को बधाई। सच यह है कि इसमें जीत हार नहीं होती, जनता की भावनाओं का ध्यान रखना ही सरकार का काम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here