
मध्यप्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्यप्रदेश के जबलपुर के खितौला में पांच नकाबपोश बदमाशों ने बैंक में लूट को अंजाम दिया। बदमाश बैंक से 10 किलो सोना और 5 लाख 70 हजार रुपये कैश लेकर फरार हो गए। वहीं अभी तक यह स्पष्ट नही हो पाया है कि सभी आरोपी डकैती के बाद किस तरफ भागे हैं।

बताया जा रहा है कि सभी आरोपी लुटेरे मोटरसाइकिल में सवार होकर आए थे। इसके अलावा सभी ने हेलमेट व फेसकवर पहना हुआ था। वहीं बैंक में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे और इसके अलावा पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी गई हैं।












