
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर आदमवाल नहर के समीप से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का समाचार है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी थी। गांव के सरपंच ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि नहर के पास एक शव पड़ा हुआ है।

इस पर उन्होंने इस संबंधी पुलिस को सूचना दी। थाना सदर से पहुंचे एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि तलाशी लेने पर व्यक्ति की पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है तथा शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी आगे की कार्यवाही की जा रही है।












