
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: राकेश भार्गव। सरबत दा भला ट्रस्ट के संस्थापक डा. एसपी सिंह ओबेरॉय के मार्गदर्शन में कार्यरत होशियारपुर इकाई के प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी के नेतृत्व में आज जरूरतमंद भाई बहनों को मासिक पेंशनें वितरित की गईं। कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि अकेले जिला होशियारपुर में 89 जरूरतमंद भाई, विधवा एवं बेसहारा बहनों को मासिक पेंशनें डॉ ओबरॉय की निजी जेब से प्रदान की जाती हैं। मौके पर उपस्थित ट्रस्ट के ज्वाइंट सचिव गुरप्रीत सिंह ने बताया कि डॉ ओबरॉय द्वारा समाज सेवा में अनेक कार्य किए जा रहे हैं।

विभिन्न स्थानों पर आंखों के चेक अप कैंप लगा कर मरीजों की आंखों के आपरेशन मुफ़्त में करवाए जाते हैं। होशियारपुर में गुरुद्वारा श्री कलगीधर में मेडिकल लेबोरेटरी तथा डैंटल क्लीनिक बड़ी सफलता से कार्य कर रही हैं। जरूरत मंद लोगों के लिए डायलिसिस मशीनों का भी प्रबंध किया गया है। समाज सेवा में आगे बढ़ते हुए युवा वर्ग को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए निःशुल्क कंप्यूटर एवं सिलाई कढ़ाई सेंटर खोले गए हैं। यहां से पास होने वालों को आई एस ओ 9001/2015 सर्टिफिकेट दिए जाते हैं।जो पूरी तरह मान्य हैं।इस मौके अन्य के अलावा मनजीत सिंह जंडा भी उपस्थित थे।











