Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur धर्मपाल सिंह के नेत्र करेंगे दो अंधेरी जिंदगियों को रोशन: जेबी बहल

धर्मपाल सिंह के नेत्र करेंगे दो अंधेरी जिंदगियों को रोशन: जेबी बहल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मॉडल टाउन निवासी धर्मपाल सिंह के निधन उपरांत उनके पारिवारिक सदस्यों अमनदीप सिंह, ब्रिगोत कौर,अवनीत कौर, सुखप्रीत सिंह ने अपने पिता के नेत्र रोटरी आई बैंक के माध्यम से संकारा आई अस्पताल लुधियाना को दान कर दिए। आंखें लेने की प्रक्रिया को संकारा आई हॉस्पिटल के डा. अरबाज, डा. शिवम व उनकी टीम  किरनदीप कौर व रूपिंदर ने पूरा किया। 

Advertisements

इस अवसर पर सोसाइटी के चेयरमैन जे. बी. बहल ने कहा कि स्वर्गीय धर्मपाल सिंह की आंखों से अंधेरी जिन्दगी जी रहे दो व्यक्तियों को रोशनी मिलेगी और श्री बहल ने कहा कि स्वर्गीय धर्मपाल सिंह  की आंखे मरणोपरांत भी जीवित रहेंगी व इस सुन्दर संसार को देखती रहेंगी। और उन्होने कहा कि जब भी किसी के परिवार की ओर से नेत्रदान कराए जाते हैं तो उसके परिवार को अंतिम रस्म के समय प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जाता है  ताकि वहां पर उपस्थित लोग भी नेत्रदान के प्रति जागरूक हों सके।     

इस मौके पर भाई घन्यैया जी बल्ड बैंक के अध्यक्ष स. जसदीप सिंह पाहवा ने कहा कि रोटरी आई बैंक द्वारा जो नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। इस लिए लोगो को भी नेत्रदान प्रण पत्र भर कर सहयोग करना चाहिए। ताकि जो लोग अंधेरी जिंदगी जी रहे है उनको भी रोशनी मिल सके। इस अवसर पर मदन लाल महाजन, स. जसदीप सिंह पाहवा, दीपक मेंहदीरत्ता, अश्वनी दत्ता व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here