
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को ढेर किया है। यह जानकारी भारतीय सेना द्वारा दी गई है।

उन्होंनें बताया कि “जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरेज सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया।












