Friday, October 9, 2026
Home Jammu & Kashmir 5 साल की मासूम पर तेंदुए ने किया हमला, झाड़ियों से बच्ची...

5 साल की मासूम पर तेंदुए ने किया हमला, झाड़ियों से बच्ची बरामद, हुई मौत

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। अनंतनाग के श्रीगुफवारा इलाके के खिराम गांव में गल्लन गुज्जर बस्ती में घर के पास खेल रही पांच साल की बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हादसे में बच्ची सूमिया की मौत हो गई। तेंदुए को ट्रैक करने और पकड़ने के लिए इलाके में वन्यजीव विभाग की टीमें तैनात की गई हैं। लोगों को सतर्क रहने और खासकर अंधेरा होने के बाद अकेले बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि गल्लन गुज्जर बस्ती निवासी रियाज अहमद पोसवाल की पांच साल की बेटी देर शाम अपने घर के बाहर थी। इसी दौरान जानवर ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ बच्ची को पास की झाड़ियों में घसीटकर ले गया और फिर वहां से भाग गया। घटना के तुरंत बाद लोगों ने शोर मचाया और तलाशी अभियान शुरू किया।

Advertisements

पुलिस, वन विभाग के अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचे और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। कई घंटों के बाद बच्ची का शव बस्ती से कुछ दूरी पर झाड़ियों वाले इलाके से बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बच्ची को गंभीर चोटें आई थीं और उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से इलाके के निवासियों में डर और दहशत फैल गई है। स्थानीय लोग इंसानी बस्तियों के पास बार-बार तेंदुए की आवाजाही पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। कई निवासियों ने कहा कि शाम के समय आवाजाही खासकर बच्चों के लिए जोखिम भरी हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here