
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा एवं जी. जी. डी. एस. डी. कॉलेज हरियाणा जिला होशियारपुर के प्रिंसिपल डा. राजीव कुमार के नेतृत्व में रोटरी आई बैंक के कार्यालय में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे नेत्रदान के प्रति जागरूक करने सम्बन्धी सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर प्रधान संजीव अरोड़ा ने बताया कि सहमति पत्र का उद्देश्य दोनों पक्षों द्वारा लोगो को नेत्रदान के प्रति जागरूक करना व समय समय पर कॉलेज में सैमीनार लगाकर व अन्य लोगों को नेत्रदान के महत्व के बारे में जागरूक करना है क्यों जो देश में कॉर्नियल अंधेपन से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा है जबकि कॉर्निया की कलेक्शन कम है। जिसके लिए जागरूकता अति जरूरी है। और श्री अरोड़ा ने कहा कि दोनो पक्ष आंखो की बीमारियों ओर उनके उपचार के शोध संबंधी कार्य को प्रोत्साहित करेंगे व दोनों पक्ष नेत्रदान के कार्य में सलग्न नेत्र बैंको और सामाजिक संस्थाओं को पूर्ण सहयोग देने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
बैठक के दौरान प्रि. डा. राजीव कुमार ने कहा कि कॉलेज के प्रांगण में नेत्रदान संबंधी जो भी कार्यक्रम किया जाएगा उसमें रोटरी आई बैंक का पूर्ण सहयोग रहेगा और जल्द ही कॉलेज में नेत्रदान के विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु नाटक के रूप में कार्यक्रम करवाए जाएंगे व कॉलेज प्रागंण में फ्लेक्स बोर्ड लगवाकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा ताकि बच्चे अपने अपने इलाके में जाकर लोगो को नेत्रदान के प्रति जागरूक कर सके और प्रि. डा. राजीव कुमार ने बताया कि सहमति पत्र पर जो हस्ताक्षर किए गए हैं उसकी अवधि 5 वर्ष के लिए होगी।
इस अवसर पर सोसाइटी के चेयरमैन जे. बी. बहल ने नेत्रदान संबंधी विस्तार पूर्वक जानकारी दी व विश्वास दिलाया कि सहमति पत्र के अनुसार ही नेत्रदान संबंधी कार्य किए जाएंगे। जिसका लाभ अंधेरी जिंदगी जी रहे लोगों को मिलेगा।इस अवसर पर डा. सुची शर्मा , प्रो. नितिन नैयर , प्रो. मेजर मोहम्मद व सोसाइटी की ओर से मदन लाल महाजन, शाखा बग्गा, कृष्ण किशोर भी उपस्थित थे।












