भाजपा युवा शक्ति की आज पहली पसंद : डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नौजवान क्लब वार्ड नं 16 के युवाओं द्वारा भाजपा नेता डा. रमन घई को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए डा. रमन घई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा की अगुवाई में आज भाजपा देश की युवा शक्ति की पहली पसंद है।

Advertisements

डा. घई ने कहा कि नौजवान किसी भी राजनीतिक पार्टी की रीढ़ की हड्डी होती है। उन्होंने कहा कि पार्टी को आगे लेजाने और पार्टी के विस्तार में हमेशा ही नौजवानों का अहम रोल रहता है। डा. घई ने कहा कि आज भाजपा के लिए खुशी की बात है कि देश के युवा अपने राजनीतिक करियर में भाजपा को पहली पसंद के रूप में अपना रहे है।

उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, महामंत्री दिनेश कुमार का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह युवाओं को ज्यादा से ज्यादा पार्टी के साथ जोड़ते हुए पार्टी के काम को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर डा. रमन घई ने वार्ड नं 16 के युवाओं का उन्हें सम्मानित करने पर उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर सुनील सेठी, डा. वशिष्ट कुमार, रवि कटारिया, बंटी, मेलू, विक्की चौहान, गगनदीप, डा. दीपक शर्मा, गुरप्रीत सिंह, सन्नी बजाज, सोनू जस्सल, अजय, राजू पांडे, अशोक कुमार, बबलू, रामू, राकेश, गुड्डू कुमार, भोला कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here