Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरबत दा भला ट्रस्ट का सहयोग...

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरबत दा भला ट्रस्ट का सहयोग अति सराहनीयः एसडीएम गुरसिमरन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश भार्गव। कुदरत की क्रोपी इस समय जव चारों ओर चल रही है, बहुत से सामाजिक एवं धार्मिक संगठन इस आपदा से निपटने के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रशासन के साथ साथ बाढ पीड़ितों को देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।इसी कड़ी में डाक्टर एस पी सिंह औबराय के मार्गदर्शन में कार्य कर रही संस्था सरबत दा भला ट्रस्ट भी बढ़ चढ़ कर समाज सेवा में निरंतर अपना सहयोग कर रही है।आज डाक्टर औबराय द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भेजे सामान के टरक्क को एस डी एम गुरसिमरन जीत कौर ने ट्रस्ट की होशियारपुर इकाई के प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी के नेतृत्व में टांडा क्षेत्र को रवाना किया।

Advertisements

उन्होंने इस मौके कहा कि सरबत दा भला ट्रस्ट द्वारा समाज सेवा में किए जा रहे कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने डाक्टर औबराय के साथ साथ होशियारपुर में आज्ञा पाल सिंह साहनी के कंधे से कंधा मिलाकर समाज सेवा को ही अपना लक्ष्य मानने वाले सभी सदस्यों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि परमात्मा के आगे तो कोई जोर नहीं है, परंतु किसी के दुख में साथ खड़े हो जाना भी,उसकी वंदगी से कम नहीं है।इस मौके अन्य के अलावा सचिव अवतार सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, गुरप्रीत सिंह, दिलराज सिंह तलवार, जगमीत सिंह सेठी,परशोत्म सैनी, मनजीत सिंह जंडा, नरेंद्र धूर,लैफ्टीनैंट जनरल जे एस ढिल्लों, चंद्र प्रकाश, वीरेंद्र वैद एवं वृजेश्वर दयाल वव्वी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here