Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर-ऊना मार्ग पर लैंड सलाइडिंग से मार्ग बंद

होशियारपुर-ऊना मार्ग पर लैंड सलाइडिंग से मार्ग बंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अगर आप होशियारपुर से होते हुए ऊना हिमाचल प्रदेश की तरफ जा रहे हैं तो सावधान रहें। क्योंकि, चक्क साधू से आगे बनखंडी के समीप लैंड स्लाइडिंग होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। दोनों तरफ से यातायात रोक दिया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

Advertisements

जानकारी अनुसार देर रात से ही हो रही बारिश के कारण बनखंडी के समीप पहाड़ी दरक गई और सारा मलवा सड़क पर आ गया। जिससे यातायात बंद हो गया। प्रशासन द्वारा रास्ता खोलने की कोशिशें प्रारंभ कर दी गईं थीं, लेकिन अभी तक यातायात खोलने संबंधी अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए जहां तक हो सके इस मार्ग से यात्रा को फिलहाल टाल दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here