Tuesday, October 13, 2026
Home Latest चबूतरा: मकान क्या गिरे, टूट गई हिम्मत, रोके भी नहीं रुक रहे...

चबूतरा: मकान क्या गिरे, टूट गई हिम्मत, रोके भी नहीं रुक रहे पीड़ितों के आंसू, 5 परिवारों को दिए 25-25 हजार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। रविवार सायं  चबूतरा गांव में जमीन धंसने से और भूस्खलन से गिरे  5 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं तथा दर्जनों मकानों को खतरा है पीड़ितों को सोमवार को 25-25 हजार रुपए की राहत राशि जिला प्रशासन की ओर से प्रदान की गई। पीड़ितों के मकान क्या गिरे, उनकी हिम्मत ही टूट गई और रोकने से भी इनके आंसू  रुकने का नाम नहीं ले रहे । बेशक जिला प्रशासन गत रात से ही बचाब कार्य मे जुटा हुआ है, तहसीलदार, बीएमओ , पुलिस , स्वयंसेवी संस्थाएं, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का पूरा परिवार , पूर्व विधायक राजेंद्र राणा सहित कई लोग पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए नजर आ रहे है लेकिन खराब मौसम ने इनकी चिंताएं और बढ़ा दी  है।

Advertisements

 अभी तक चबूतरा गांव के नरोत्तम दास पुत्र महंत राम , केवल कृष्ण पुत्र महंत राम, किशोरी लाल पुत्र महंत राम, सीतो देवी पत्नी प्रभु राम, बंसी राम पुत्र ख्याली राम के घर बिल्कुल ध्वस्त हो चुके हैं।  प्रशासन की तरफ से बचाव कार्य गत रात से लगातार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here